Skip to main content

टॉल्किन की एक कविता का अनुवाद

टॉल्किन (Tolkien) की एक कविता का हिंदी अनुवाद:-

सोने की हर चीज़ नहीं चमकती, 

ना ही खो जाते हैं, सभी भटकते हुए लोग,

पुराना और मजबूत मुरझाता नहीं, 

गहरी जड़ों तक नहीं पहुंच पाती पाले की बर्फ |1|

राख से उठेगी इक आग,

परछाइयों से निकलेगी इक रोशनी,

फिर से नई हो जाएगी, टूटी हुई तलवार 

और रंक बनेगा महाराज !  

~ आशुतोष (अनुवाद)

कविता: जे.आर.आर. टॉल्किन, "द फेलोशिप ऑफ द रिंग"(1954)। 

नोट :- यह मेरा व्यक्तिगत अनुवाद है, मूल कविता के सभी अधिकार लेखक/प्रकाशक के पास हैं।

न 


 

Comments

Popular posts from this blog

भारत - माता या बाप ?

जंतर मंतर पर पूछा गया कि भारत माता है या बाप,  मैं कहता हूं, पूछो पूछो उस १३ साल के आदि-शंकर के पद चिन्हों से, जो आज तक केरल से लेकर, इस देश की विशाल भूमि के चारों कोनों को नापे हुए हैं।  हाँ, पूछो वराह मिहिर के ज्यामितीय आकारों से,  भास्कर की कैलकुलस की प्रमेयों से,  और तक्षशिला के उन विशाल कक्षा कक्षों से, जहां दुनियाभर से आए हुए छात्रों को, विष्णगुप्त आज भी व्याख्यान दे रहा है। उस पाटलिपुत्र के महल के, प्राचीन ध्वंसावशेष से भी पूछना, अगर ढूंढ सको तो,  जहां चन्द्रगुप्त रहता था, जिसके हाथियों से डरकर सिकंदर, पंजाब से ही वापस लौटा था। पूछो उस शक विध्वंसक प्रतापी विक्रमादित्य से, जिसने विक्रम संवत चलाया था या उस सिक्के से जिस पर समुद्रगुप्त वीणा बजा रहा है,  पूछ सको तो पूछो उन बौद्ध भिक्षुओं की लिखी पांडुलिपियों से,  जिनमें महादानी हर्षवर्धन प्रयाग में, अपना वस्त्र छोड़कर सर्वस्व दान दे रहा है। जाओ पूछो !  पूछो उस तराईन के मैदान से, जहां गौरी अपना सिर झुकाए , पृथ्वीराज की तलवार से, क्षमा की भीख मांग रहा है। पूछो उस चित्तौड़ के वीरान जंगल के बूढ़े प...

भगवती का आशीष

लंका नगरी का समर क्षेत्र रावण की मायावी सेना लंका के सोने से सज्जित सब रथ रथ पर वज्रों को लिए हुए मानवभक्षी सब दानवदल प्रहस्त, महोदर, देवांतक अतिकाय, अकम्पन, इन्द्रजीत सब के सब भीषण महारथी। रघुपति-लक्ष्मण हैं खड़े हुए रथहीन हनुमान, अंगद और जामवंत नल-नील, मयंद, द्विविद आदि रघुनायक की सेना में वानर-भल्लूकों की टोली करती गर्जन ‘श्री राम’ नाम । |1| एक ओर खड़ा है दैत्यराज दूसरी ओर खड़े हैं अवधनाथ शक्ति को आमंत्रित करके सब बाणों को अभिमंत्रित करके चढ़ा धनुष पर दिव्य अस्त्र रघुपति करते हैं वार सकल रावण क्षण भर में, काट देता कौशलेन्द्र के बाण सभी। |2| गया दिवस और हुई रात्रि पश्चिम में जल्दी से डूबे सूर्यदेव शायद विध्वंस न देख सके रघुनायक की सेना का। शिविर में सब थे चिंतामग्न रघुपति से बोले जाम्बवंत रावण की माया को हरने जगदम्बा भजिये दीन नाथ। |3| श्री राम बैठे कुश आसन पर नित जाप रहे हैं शक्ति नाम अर्पित करते हैं कमल पुष्प मंत्र जाप में ध्यानमग्न ऐसे ही बीते सात दिवस। आठवें दिवस विधिवत् पूर्ण हुए सब जाप सकल अंतिम पुष्प चढ़ाने को रघुपति ने हाथ बढ़ाया पर कमल न पाया। आसन से उठ वे सकते नहीं किसी और ...

जय हिंद

पंद्रह अगस्त का दिन था, मैं लंबे चौड़े नारे लगाकर घर लौट रहा था । हों भी क्यों न,  आज मेरे अंदर का  देशभक्त जो जगा था । मेरी समझ में देश संविधान था, कानून था,  स्वतंत्रता थी, मौलिक अधिकार था । तो जब 'जय हिंद' कहता,  तो उस नियम का जयघोष करता,  जो इस विशाल जमीन  के टुकड़े को, एक आदमी के रहने लायक बनाता है। रास्ते में मुझे एक छोटी सी लड़की दिखी, जो कागज के तिरंगे बेच रही थी। भूख से हड्डियां नुकीली,  और चेहरा म्लान सा कमजोर, उसने वही मैले वस्त्र पहने थे,  जो शायद शहर के लोग,  नेकी की दीवार पर छोड़ जाते हैं। मेरे अंदर करुणा का बुद्ध जगा, मैं उसके पास गया, और एक तिरंगे का दाम पूछा । उसने कहा पांच, मैने एक तिरंगा उससे लिया, और अपने बटुए की जेब में ठूंसा हुआ, पांच सौ का नोट  उसे थमाने लगा । उसने कहा, "मेरा देश बिकाऊ नहीं है", और तिरंगा मेरे हाथ में थमा दिया  । मैं  वहीं खड़ा  रहा, और उसे लोगों की भीड़ में, ओझल होता हुआ देखता रहा। उसके अंतिम शब्द थे, "जय हिंद", आज मैं अपने आप पर शर्मिंदा था, शायद मुझे ' जय ...